हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 February 2023

बोर्ड परीक्षा को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किए दिशा निर्देश


माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित की जाने वाली वर्ष 2023 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों के सुरक्षित रख-रखाव के लिए इस बार परीक्षा केंद्रों पर प्रधानाचार्य कक्ष को स्ट्रॉग रूम बनाने की जगह इस बार समस्त केंद्रो में एक अलग कक्ष को स्ट्रॉग रूम बनाने के निर्देश दिए गए हैं।



इस स्ट्रांग रूम और इसमें प्रश्नपत्रों को रखे जाने वाली डबल लॉक युक्त आलमारी की 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक का यह दायित्व होगा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र का भौतिक निरीक्षण कर वहां परीक्षा प्रारंभ होने से पहले व्यवस्था का पालन कराएं। साथ ही अन्य छोटे-बड़े बिंदुओं को भी दिशा-निर्देशों में व्यापक रूप से बताया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more