हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 February 2023

हादसा:- शिक्षामित्र समेत दो की मौत


बदायूं, ससुराल में कथा की दावत खाने जा रहे बाइक सवार दो लोगों (आपस में चचेरे तहेरे साढ़ ) "को छोटा हाथी चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें शिक्षामित्र व साथ बाइक सवार तहेरे साढू गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

कोतवाली उझानी क्षेत्र के गांव बुर्रा फरीदपुर निवासी ओमवीर (45) व विशपाल (35) गुरुवार को थाना उसहैत क्षेत्र के गांव मगरे नगला स्थित ससुराल में कथा की दावत खाने को बाइक पर सवार होकर घर से निकले थे। उनकी बाइक कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव ततारपुर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार छोटा हाथी के चालक
ने टक्कर मार दी। घटना में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।



सूचना पर पहुंची थाना कादरचौक पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विशपाल उझानी क्षेत्र के पीरबट्टू गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के रूप में तैनात थे जबकि उनके तहेरे साढू खेती करते थे। सूचना मिलते ही रोते बिलखते परिजन जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंच गये। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more