हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 February 2023

शिक्षामित्र से अभद्रता के आरोप में धरना


संभल / बहजोई। उत्तर प्रदेष प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले पदाधिकारियों ने पिछले दिनों निरीक्षण के दौरान बीएसए पर महिला शिक्षामित्र से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। नारेबाजी की गई।

गुरुवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना- प्रदर्शन के दौरान संघ के जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने कहा कि 25 जनवरी 2023 को विकासखंड बहजोई के प्राथमिक विद्यालय परतापुर में तैनात महिला शिक्षामित्र की अचानक तबीयत खराब हो गई, वह साथी महिला शिक्षामित्र के साथ दवा लेने गई थीं। इसी दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी निरीक्षण के लिए विद्यालय पहुंच गए। बीएसए के पहुंचने के कुछ ही देर बाद दोनों महिला शिक्षामित्र भी विद्यालय पहुंच गई।


जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस पर बीएसए की ओर से महिला शिक्षामित्रों से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। इससे शिक्षामित्रों में रोष है। इसी के विरोध में धरना दिया जा रहा है। महिला कर्मियों के साथ बीएसए का यह बर्ताव बर्दास्त नहीं किया जाएगा। दोपहर बाद बीएसए और संगठन के पदाधिकारियों के बीच वार्ता भी हुई। वहीं बीएसए चंद्रशेखर ने आरोपों को निराधार बताया। धरने के दौरान रविंद्र खारी, नेमपाल सिंह, पदम सिंह, महेषपाल सिंह, बृजेष कुमार, नरेष कुमार, भुवनेष कुमार आदि रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more