हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

16 March 2023

भीषण गर्मी को देखते हुए अलर्ट


लखनऊ। मई में ही पारा 40 डिग्री तक पहुंचने के अनुमान को देखते हुए राहत आयुक्त कार्यालय ने जिलों को अलर्ट भेज दिया है। इसमें कहा गया है कि लू और गर्मी से बचाव के लिए सभी जरूरी इंतजाम कराए जाएं। लोगों को जागरूक करने के लिए ‘लू से बचे और बचाएं’ हिंदी कार्टून फिल्में दिखाई जाए।


राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा जिलों को भेजे गए निर्देश में कहा गया है कि राज्य सरकार ने लू-प्रकोप को राज्य स्तरीय आपदा घोषित किया है। प्रदेश के सभी जिलों को निर्देश दिया गया है कि लू से बचाव के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more