हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

15 April 2023

इस भर्ती में 15-15 लाख रुपए में उठे थे नकल के ठेके


आगरा, । 12 नवंबर 2021 से दो दिसंबर 2021 के बीच आयोजित दरोगा भर्ती ऑनलाइन परीक्षा में नकल के लिए 15-15 लाख रुपये में ठेके उठे थे। परीक्षा आयोजित कराने वाली एनएसईआईटी कंपनी के अधिकारी और कर्मचारियों की परीक्षा केंद्र वालों से सेटिंग थी।


नकल अकल से नहीं कराई गई। चार से पांच मिनट में ही 40 प्रश्नों के जवाब दिए गए। जबकि अन्य अभ्यर्थियों को काफी समय लगा। कंप्यूटर ने स्क्रीनिंग के दौरान यह खेल
पकड़ लिया। मुकदमों में गुरुवार को परीक्षा आयोजित कराने वाली कंपनी के क्लस्टर हेड विनायक शर्मा सहित चार आरोपियों को जेल भेजा गया था। शुक्रवार को मुकदमे में आधा दर्जन को वांछित किया गया है। आरोपियों में कंपनी के कर्मचारी और परीक्षा केंद्र के कर्मचारी शामिल हैं। इनकी तलाश की जा रही है। पांच अभ्यर्थियों को इसमें आरोपित बनाया गया था। दो युवतियां भी आरोपियों में शामिल थीं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more