UpdateMarts•Com
Follow Channel

15 April 2023

बड़ी कार्यवाही :- गैरहाजिर 15 शिक्षक निलंबित और 1371 का रोका गया वेतन


लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के बिना छुट्टी गायब रहने का सिलसिला जारी है। बेसिक शिक्षा विभाग ने मार्च में अनुपस्थित मिले ऐसे 15 शिक्षकों को निलंबित कर दिया है, जबकि 1371 का वेतन रोका गया है। अन्य शिक्षकों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।


जिला स्तर पर डीएम, सीडीओ, बीएसए, बीईओ अन्य व अधिकारियों की अलग-अलग टीमें नियमित स्कूलों का निरीक्षण कर रही हैं। दिसंबर से मार्च के बीच पूरे प्रदेश में लगभग 16 हजार शिक्षक अनुपस्थित मिले थे। इनका वेतन रोकने व कारण बताओ नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई थी। फिर भी खास सुधार नहीं हुआ। विभाग की ओर से 13 से 31 मार्च तक दोबारा निरीक्षण कराने पर भी बड़ी संख्या में शिक्षक अनुपस्थित मिले थे। अब तक 34 जिलों से मिली रिपोर्ट में 3343 शिक्षक अनुपस्थित मिले।

इनमें 15 शिक्षकों को निलंबित, 1371 का वेतन रोकने व 683 से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अन्य जिलों से भी अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने नए सत्र में भी नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हाल की रिपोर्ट में यह पाया गया कि एडेड विद्यालयों व मदरसों के स्थलीय निरीक्षण की संख्या काफी कम है। उन्होंने इनका भी नियमित निरीक्षण व अन्य गतिविधियों एवं योजनाओं के संचालन की प्रगति पर भी नजर रखने को कहा है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more