हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

15 April 2023

नवोदय विद्यालय से छात्र गायब, घर में नहीं जला चूल्हा



जेठवारा । स्थानीय थाना क्षेत्र के मोती राम का पुरवा निवासी हर्षित तिवारी नवोदय विद्यालय, नारायनपुर में कक्षा नौ का छात्र है। वह घर से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित नवोदय विद्यालय के छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता है। बृहस्पतिवार की शाम नवोदय विद्यालय से छात्र के पिता के पास फोन पहुंचा।



बताया गया कि हर्षित कॉलेज में नहीं है। यह सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। वह भागकर प्रधानाचार्य के पास पहुंचे पर उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। परिजन छात्र की खोजबीन करने लगे। छात्र का पूरा परिवार सहमा हुआ है। घर में चूल्हा तक नहीं जला। जेठवारा पुलिस के मुताबिक छात्र की खोजबीन की जा रही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more