UpdateMarts•Com
Follow Channel

15 April 2023

BEO बोले शिक्षकों के फोन से फीडबैक के आधार पर कार्यवाही न हो


रायबरेली। उत्तर प्रदेश विद्यालय निरीक्षक संघ (बीईओ संघ) की शहर में लखनऊ रोड स्थित एक होटल में हुई बैठक में समस्याएं पर चर्चा की गई। खंड शिक्षा अधिकारियों ने समस्याएं हल न होने और मांगें पूरी न होने पर नाराजगी जताई।

प्रदेश अध्यक्ष प्रमेंद्र शुक्ला ने कहा कि शिक्षकों से फोन पर लिए गए फीडबैक के आधार खंड शिक्षा अधिकारियों पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है। काम करने के बाद भी 119 बीईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। हमारे संवर्ग के लोग एक ही पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं, प्रमोशन नहीं मिल रहा है। वेतन विसंगति समेत अन्य कई मुद्दों पर कोई हल नहीं निकल रहा है। कोई हल नहीं निकला तो 17 अप्रैल को लखनऊ में धरना प्रदर्शन करेंगे।



प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र कनौजिया ने कहा कि किसी भी अधिकारी के प्रति जांच का आधार सिर्फ फोन नहीं हो सकता है। शिक्षकों से फीडबैक लेने का कोई मानक तय नहीं है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष संजय शुक्ला, संयुक्त मंत्री आरपी यादव,बीईओ बृजलाल वर्मा मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more