UpdateMarts•Com
Follow Channel

15 April 2023

मासूम अपील... प्लीज मोदी जी! स्कूल अच्छा सा बनवा दो ना कठुआ की बच्ची का वीडियो वायरल, दिखाई स्कूल की दुर्दशा


बिलावर (कठुआ ) । लोहाई मल्हार गांव की आठ वर्षीय छात्रा सीरत नाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्कूल की दयनीय दशा को ठीक करने की गुहार लगाई है। एक सप्ताह पूर्व एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें छात्रा पीएम से एक अच्छा स्कूल बनवाने की मांग करती दिख रही है।


स्कूल की इमारत के वीडियो में प्रधानमंत्री को संबोधित किया है। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कि गवर्नमेंट हाई स्कूल लोहाई मल्हार की इमारत के फर्श उखड़े हैं और विद्यार्थियों को जमीन पर ही बैठना पड़ता है, जिससे वर्दियां तक खराब हो जाती हैं। प्रांगण में कक्षाएं लगानी पड़ती हैं और बेंच तक नहीं है, नतीजतन टाट बिछाकर बैठना पड़ता है। वायरल वीडियो में यह भी दिखाया है कि शौचालय की व्यवस्था नहीं है। कई वर्ष पूर्व शौचालय बनाए थे, जो सुचारू नहीं है। मजबूरन छोटे-छोटे विद्यार्थियों को शौच के लिए स्कूल से बाहर जाना पड़ता है।

ताकि वर्दी गंदी न हो, मां ना मारे

वीडियो के जरिये छात्रा इमारत के हालात पीएम के सामने रखती है। कहती है- पांच साल से बिल्डिंग की दशा नहीं बदली, यह वैसी ही है। बदहाल इमारत के कारण बदबू आती है। अधूरी इमारत की वजह से दिक्कतें बढ़ गई हैं। पहली मंजिल पर बिना प्लास्टर के सीढ़ियां हैं। ये और परेशानियां खड़ी करती हैं। फिर वह सीढ़ियों से नीचे उतरती है और कैमरे को लेकर बाहरी परिसर में जाती है। यहां शौचालय की असुविधा पर बात करती है। वह दिखाती है कैसे छात्रों को एक गड्ढे में खुले में शौच करना पड़ता है। अंत में कहती है कि मोदी जी, आप पूरे देश की सुनते हो। मेरी भी सुन लो और अच्छा सा स्कूल बनवा दो। बिलकुल सुंदर सा ताकि हमें गंदी वर्दी होने पर मां ना मारे अच्छे से पढ़ाई करें। प्लीज अच्छे से स्कूल बनवा दो।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more