UpdateMarts•Com
Follow Channel

15 April 2023

फैसला:-संस्कृत स्कूलों में नौवीं की बोर्ड परीक्षा खत्म


यूपी के संस्कृत विद्यालयों में नौंवी की बोर्ड परीक्षा अब नहीं होगी। सरकार ने छात्रों पर बोर्ड परीक्षाओं के बढ़ते दबाव को देखते हुए प्रयोग के तौर पर यह फैसला किया है।


विद्यालय अपने स्तर पर कराएंगे परीक्षा पूर्व मध्यमा अर्थात नौवीं की बोर्ड परीक्षा इस बार संस्कृत शिक्षा बोर्ड नहीं कराएगा बल्कि गृह परीक्षा होगी अर्थात विद्यालय द्वारा अपने स्तर से नौवीं की परीक्षा कराई जाएगी। संस्कृत विद्यालयों में मौजूदा व्यवस्था के अनुसार छठवीं से उपर की सभी कक्षाओं मसलन छठवीं (प्रथमा-1) से लेकर 12 वीं (उत्तर मध्यमा-2) तक की मुख्य परीक्षाएं संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा कराई जाती हैं। लेकिन अब पहली बार नौवीं के छात्रों को स्कूल द्वारा कराई जाने वाली तिमाही, छमाही एवं वार्षिक परीक्षा में शामिल होना होगा। बोर्ड परीक्षा नहीं कराएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more