हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

04 June 2023

पांच जिलों के डीएम समेत 10 आईएएस के तबादले


राज्य सरकार ने पांच जिलों के डीएम समेत 10 आईएएस अफसरों से तबादले कर दिए हैं। श्रावस्ती, औरैया, प्रतापगढ़, देवरिया और बागपत के जिलाधिकारी बदले गए हैं।


श्रावस्ती की डीएम नेहा प्रकाश को औरैया का डीएम बनाया गया है। बागपत के डीएम राजकमल यादव अपर आयुक्त उद्योग कानपुर व कृतिका शर्मा श्रावस्ती की डीएम बनाई गई हैं। प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव को प्रतापगढ़ का डीएम बनाया गया है। प्रतापगढ़ के डीएम नितिन बंसल को विशेष सचिव गृह और देवरिया के डीएम जेपी सिंह को बागपत का जिम्मा दिया गया हैं।

अखंड देवरिया के डीएम अखंड प्रताप सिंह डीएम देवरिया, देवेंद्र सिंह कुशवाहा विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा व कृष्ण कुमार विशेष सचिव सिंचाई बनाए गए हैं। डा. रेनू तिवारी अपर आयुक्त मनरेगा से सचिव एसटी आयोग बनाई गई हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more