प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के विद्यार्थियों के अंकपत्र में नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि आदि संशोधन के लिए शुक्रवार को विभिन्न जिलों में लगाए गए कैंप के माध्यम से 2853 प्रकरण का निस्तारण किया गया। सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि मेरठ में 1885, बरेली में 199, वाराणसी 503, प्रयागराज 199 जबकि गोरखपुर में 67 कुल 2853 अंकपत्रों में संशोधन किया गया। 30 जून तक शिविर लगाया जाएगा। प्रयागराज में राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को शिविर लगाया जाएगा।
UpdateMarts
WhatsApp Channel पर Follow करें
शिक्षा विभाग की लेटेस्ट सूचनाओं के लिए हमारे चैनल को अभी Follow करें।
Follow Channel
→

