UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 August 2023

यूपी में इन दो दिनों में होगी जमकर बारिश, गर्मी के बीच मौसम विभाग ने सुनाई खुशखबरी


मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। आगामी दिनों में यूपी, बिहार, दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश होने वाली है। बारिश होने की वजह से यूपीवासियों को धूप और गर्मी से भी राहत मिलने की संभावना है। इसके अलावा 19 और 20 अगस्त को मध्य प्रदेश और विदर्भ के इलाकों में भारी बरसात देखने को मिलेगी। पश्चिमी हिमालीय क्षेत्रों में अगले तीन से चार दिनों तक तेज बरसात होगी। वहीं, गुजरात व दक्षिण भारत में अगले पांच दिनों तक बारिश की गतिविधियां काफी कम रहने का अनुमान है। पूर्वी भारत में 21 अगस्त से बारिश तेज हो जाएगी।





उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश होगी, जबकि पंजाब और हरियाणा में 19 अगस्त को तेज बारिश का अलर्ट है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बात करें तो 19 और 22 अगस्त और पूर्वी यूपी में 22 व 23 अगस्त को दो दिनों तक तेज बारिश होने जा रही है। वहीं, दिल्ली में भी 19 अगस्त को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण भारत के राज्यों की बात करें तो तटीय आंध्र प्रदेश में 19 से 23 अगस्त, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक में 19 अगस्त को तेज बरसात देखने को मिल सकती है। 



तमिलनाडु में अगले दो दिनों तक गर्म मौसम बना रहेगा। पश्चिमी भारत को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 19 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश होगी। पूर्वी भारत की बात करें तो यहां सब हिमालीय पश्चिम बंगाल, सिक्किम में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश होगी। इसके अलावा, बिहार और झारखंड में 22 और 23 अगस्त को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा में 23 अगस्त को बारिश हो सकती है। मध्य भारत के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मध्य प्रदेश में 19 से 22 अगस्त, विदर्भ में 19 और 20 अगस्त, छत्तीसगढ़ में 19 अगस्त को तेज बारिश देखने को मिलने वाली है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more