UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 August 2023

शिक्षकों की तैनाती में मनमानी पर आपत्ति



प्रयागराज। राजकीय शिक्षकों की तैनाती में मनमानी पर आपत्ति उठी है। राजकीय इंटर कॉलेज प्रयागराज के प्रवक्ता जय सिंह को यमुनापार के राजकीय बालिका हाईस्कूल कुंवरपट्टी जेवनिया में हेडमास्टर के पद पर तैनाती दी गई है। यही नहीं जीआईसी के ही मोहम्मद अजीजुल्लाह, जिनकी सेवानिवृत्ति में सिर्फ दो साल बचे हैं, उनको राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहजहांपुर में हेडमास्टर पर पदस्थापित किया गया है।
राजकीय शिक्षक संघ के एक गुट अध्यक्ष रामेश्वर पांडेय का कहना है कि पुरुष शिक्षकों को पुरुष विद्यालयों में तैनाती दी जानी चाहिए। दो साल से कम सेवा वाले शिक्षकों को उनके विकल्प के आधार पर पदस्थापित करना चाहिए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more