UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 August 2023

बच्चों के विकास के लिए माताओं को करेंगे जागरूक


लखनऊ। स्कूली शिक्षा में बच्चों के बहुमुखी विकास के लिए बेसिक शिक्षा विभाग नई पहल शुरू करने जा रहा है। इसमें आंगनबाड़ी केंद्रों (विद्यालय परिसर में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र) में बच्चों व उनकी माताओं के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसकी शुरुआत 28 अगस्त से होगी।


विभाग माताओं को बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, सीखने के अवसर व उनकी देखभाल से संबंधित बिंदुओं के प्रति जागरूक करेगा। वहीं, बच्चों को स्वच्छता रखने, घर की वस्तुओं से सीखने, खेल सामग्री बनाने, भाषा सीखने आदि की जानकारी व प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए हर माह के आखिरी सप्ताह में उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पहला कार्यक्रम 28 से 31 अगस्त के बीच होगा। इसके लिए नोडल शिक्षक संकुल का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब शिक्षक संकुल अपने यहां प्रधानाध्यापक, नोडल शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सुपरवाइजर को इसकी जानकारी देंगे। जिससे वे माताओं के उन्मुखीकरण कार्यक्रम में जानकारी दे सकें। बैठक में बच्चों, उनकी माताओं के साथ विद्यालय के प्रधानाध्यापक, नोडल अध्यापक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर व गांव के वरिष्ठ नागरिक शामिल होंगे।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने कहा कि यह प्रक्रिया बच्चों की सीखने की क्षमता बढ़ाने में सहयोगी होगी

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more