हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

28 September 2023

निरीक्षण: बच्चे खड़े थे बाहर स्कूल में लटका था ताला

फरुखाबाद, 
BSA ने प्राथमिक विद्यालय कनकौली का निरीक्षण किया तो वह दंग रह गये। सुबह 8.15 बजे विद्यालय के बाहर दो तीन बच्चे खडे थे। विद्यालय बंद था।
इस पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, अनुदेशक और शिक्षा मित्र से स्पष्टीकरण तलब कर लिया है।


बीएसए गौतम प्रसाद ने बताया कि 26 सितंबर को सुबह 8.15 बजे कनकौली के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया तो विद्यालय बंद पाया गया। प्राथमिक विद्यालय अखमेलपुर में सुबह 8.25 बजे निरीक्षण किया तो अध्यापक वर्षा भदौरिया, योगेंद्र पाल बातचीत में मशगूल थे।


Pri

 छत्र छात्रायें इधर उधर दौड़ रहे थे। बच्चों की उपस्थिति पंजिका में नहीं भरी गयी थी। कन्या प्राथमिक विद्यालय अखमेपुर लमें सुबह 8.30 बजे निरीक्षण किया गया तो यहां अध्यापक मौजूद मिले मगर छात्र छात्राओं की उपस्थिति अंकित नही की गयी थी ।


विद्यालय परिसर में बड़ी बड़ी घास पायी गयी। उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर माझगांव में निरीक्षण के समय इंचार्ज प्रधानाध्यापक मोहम्मद शकील अंसारी, अनुदेशक पवन कुमार अनुपस्थित थे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more