हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

28 September 2023

पदोन्नति को लेकर परिषदीय शिक्षकों ने दिया धरना ,29 जिलों की ही वरिष्ठता सूची अपलोड


लखनऊः नौ सालों से पदोन्नति की मांग कर रहे परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने भी बुधवार को निशातगंज के शिक्षा निदेशालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षक अवनीश यादव ने बताया कि इस साल 21 जनवरी को बेसिक शिक्षा विभाग ने पदोन्नति को लेकर सभी बीएसए को वरिष्ठता सूची बनाने के आदेश दिए थे।





मगर जुलाई तक मात्र 29 जिलों की ही वरिष्ठता सूची वेबसाइट पर अपलोड की गई। इनमें कई जनपदों की वरिष्ठता सूची गलत जारी की गई है। यह स्थिति तब है कि जबकि स्वयं मुख्यमंत्री ने विभागों की पदोन्नति 30 सितंबर तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद विभाग पदोन्नति को लेकर कोई सूची तैयार करता नहीं दिखाई दे रहा। प्रदर्शन में गणेश शंकर दीक्षित, अवनीश शामिल रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more