हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

15 October 2023

प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूल के निरीक्षण में गंदगी मिलने पर सफाईकर्मी को फटकारा


बीडीओ ने ग्राम पंचायत बरेठी का किया निरीक्षण, एमडीएम की ली जानकारी

मास्टरबाग (सीतापुर) । कसमंडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बरेठी का वीडीओ ने औचक निरीक्षण किया। गांव गंदगी मिलने पर सफाई कर्मचारी को फटकार लगाई। प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल के बच्चों की पढ़ाई व्यवस्था पर उनसे बात की। स्कूल पहुंचकर एमडीएम की जानकारी ली।

ओ मनोज कुमार शर्मा ने प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूल के निरीक्षण में बच्चों से मिड-डे मील व पढ़ाई पर चर्चा की। शिक्षकों द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। मनरेगा के तहत चल रहे इंटरलॉकिंग के कार्य को देखकर प्रधान की सराहना की। पीएम आवास सूची के लाभार्थियों राम लखन, मिश्रीलाल, प्रताप के


घर जाकर उनकी स्थिति जानी और आवास देने का आश्वासन दिया।

ग्राम पंचायत में गंदगी पाए जाने पर सफाई कर्मी को फटकार लगाई। छूटे लाभार्थियों की वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन

जल्द दिलाने की बात कही। महेंद्र प्रताप सिंह, दलाई रावत, राजेश रावत, अशोक यादव, जगजीवन यादव, संतोष प्रधान प्रतिनिधि, प्रधान शांति देवी, वंदना भारती सचिव आदि उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत बरेठी पहुंचे बीडीओ ने स्कूल का निरीक्षण का परखीं व्यवस्थाएं । -संवाद


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more