हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

02 October 2023

बेसिक स्‍कूलों की टाइमिंग बदली, जानें कितने घंटे चलेगी क्‍लास; कब होगा भोजनावकाश

 यूपी के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय अब बदल जाएगा। हर साल एक अक्‍टूबर से यह बदलाव होता है। ठंड और गर्मी के मौसम में स्‍कूलों के खुलने और बंद होने के साथ ही भोजनावकाश का समय भी बदल जाता है। 

एक अप्रैल से 30 सितंबर तक स्कूलों की टाइमिंग सुबह आठ से अपराह्न दो बजे तक रहती है। एक अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक स्कूलों का संचालन होता है। स्कूल खुलने के बाद 15 मिनट में प्रार्थना सभा व योगाभ्यास होता है। गर्मी में सुबह 10:30 से 11 बजे तक जबकि जाड़े में 12 से 12:30 बजे तक भोजन अवकाश होता है।

रविवार को खुले हैं स्‍कूल 

आज यानी रविवार पहली अक्तूबर को प्रदेश के सभी प्राइमरी और माध्यमिक विद्यालय खुले हैं। गांधी जयन्ती के मद्देनजर मनाये जा रहे स्वच्छांजलि कार्यक्रम के तहत एक अक्टूबर को एक घंटे के श्रमदान का कार्यक्रम तय किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इस मौके पर बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में बच्चों की प्रभातफेरी निकालने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी कहा है कि विद्यार्थी और शिक्षक विद्यालय परिसर की साफ-सफाई के दायित्वों का निर्वहन करें। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more