हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

02 October 2023

लिपिक का हत्यारोपी शिक्षक किया निलंबित


फिरोजाबाद। शहर के डीएवी इंटर कालेज के लिपिक की हत्या के मामले में जेल भेजे शिक्षक को शनिवार को निलंबित कर दिया है। उसे हाथरस पुलिस ने शनिवार को खुलासे के बाद जेल भेजा था।

सुरेश चंद्र की हत्या में शामिल आरोपित शिक्षक को प्रबंधक ने शनिवार को निलंबित कर दिया। इसकी सूचना डीआइओएस को भेजी गई है। उत्तर थाना क्षेत्र निवासी सुरेश चंद्र डीएवी इंटर कालेज में लिपिक थे। 23 सितंबर को हाथरस के सहपऊ के मढ़ाभोज क्षेत्र में हत्या कर शव को फेंका गया था।



परिवार द्वारा 28 सितंबर को शव की पहचान करने के बाद पुलिस ने जांच की तो परिवार के लोग ही हत्या में शामिल निकले। हाथरस पुलिस ने इस मामले में लिपिक की पत्नी, पुत्र मोनू और डीएवी कालेज के शिक्षक हरवेंद्र उर्फ नीरज को हत्या में शामिल होने के बाद जेल भेज दिया था। आरोपी शिक्षक और लिपिक की पत्नी के संबंध होने के चलते वह भी हत्या में शामिल हो गया था। उसने लिपिक के बेटे मोनू को नौकरी दिलवाने को हत्या की भूमिका मिलकर बनाई थी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more