हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

26 November 2023

नियुक्ति दो का नारा लगा भाजपा दफ्तर में घुसे 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी, हुईं तीखी झड़प


नियुक्ति दो.. नारे के साथ 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने भाजपा कार्यालय में घुसकर प्रदर्शन किया। लगभग दो दर्जन अभ्यर्थी शनिवार को बैनर और पोस्टर के साथ हजरतगंज स्थित भाजपा कार्यालय के अन्दर लॉन पर धरने पर बैठ गए। अभ्यर्थियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर पहुंची पुलिस ने अभ्यर्थियों को घसीटकर कार्यालय से निकाला और बसों में भरकर ईको गार्डन भेजा। इससे पहले पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।


शिक्षा भर्ती में आरक्षण घोटाले का आरोप लगा रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि 69000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में सरकार ने 6800 अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ किया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद भी सरकार नियुक्ति नहीं दे रही है। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि किसी भी अभ्यर्थियों के साथ अन्य नहीं होने देंगे, लेकिन चुनाव बीते डेढ़ साल से अधिक हो गया है। मुख्यमंत्री ने अभी तक वादा नहीं निभाया है। जानकारी के अनुसार बता दें कि अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि भाजपा के पिछड़े ओर दलित जाति के नेता वोट लेने के लिए हमारी मांगों को पूरा करने का आश्वासन देते हैं। लेकिन जब न्याय दिलाने की मांग की जाती है तो पीछे हट जाते हैं। अभ्यर्थियों ने बताया कि इससे उनके बीच खासी नाराजगी है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more