हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

26 November 2023

अमानवीय कृत्य 👉 छात्र पर पेशाब कर वीडियो बनाया


मेरठ : मेडिकल में कुछ युवकों के अमानवीय कृत्य का खुलासा हुआ है। आरोपियों ने अपने साथी छात्र को अगवा किया और जागृति विहार एक्सटेंशन में ले जाकर पिटाई की। यहां आरोपियों ने छात्र के ऊपर पेशाब किया और वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जाने लगा।

छात्र के पिता की तहरीर पर मेडिकल पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, लेकिन धाराएं हल्की लगाई। पिछले 13 दिन से हीलाहवाली की जा रही थी। अब वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और एक आरोपी को हिरासत में लिया है। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो का पुष्टि नहीं करता है।

जागृति विहार क्षेत्र निवासी युवक 13 नवंबर की रात अपने कुछ दोस्तों के साथ विवि के पास एक पार्टी में गया था। देररात यहां से लौटने के दौरान छात्र का दोस्तों से विवाद हो गया। साथियों ने छात्र को उठाया और अगवा कर जागृति विहार ले गए। यहां सुनसान जगह पर छात्र की पिटाई की और उसके ऊपर पेशाब किया। इस अमानवीय कृत्य की आरोपियों ने वीडियो बना ली। पीड़ित छात्र बार-बार दोस्तों से मना करता रहा और मिन्नत करता रहा।


आरोपियों ने किया ब्लैकमेल आरोपी दोस्तों ने आपस में यह वीडियो व्हाट्सएप पर साझा की। आरोपियों ने छात्र को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उससे रकम मांगी।

पिता ने कराया मुकदमा छात्र के पिता ने 16 नवंबर को मेडिकल थाने में शिकायत दी। थाना पुलिस ने अवि शर्मा,आशीष मलिक,राजन, मोहित ठाकुर और तीन अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया। एसपी सिटी पीयूष सिंह कहा कि घटना जानकारी में आई है और मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी को पुलिस ने उठाया है।


जौनपुर किशोर को मूत्र पिलाने में चार पर केस

जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र में दलित किशोर को पीटने और पेशाब पिलाने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार देर रात पिता-पुत्र समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी पीड़ित नौवीं के छात्र के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। दोनों पक्षों को थाने पर लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पीड़ित छात्र अपने दोस्त को गुरुवार को दिन में साइकिल से आमी मोड़ पर छोड़ने गया था। मनबढ़ों ने उसे रोक लिया और बगीचे में उठा ले गए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more