हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

09 November 2023

दिव्यांग समेत दो छात्राओं को स्कूल में बंद कर गई शिक्षिका


लखनऊ,चिनहट के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में बुधवार को छुट्टी के बाद शिक्षिकाएं नौवीं की दिव्यांग समेत दो छात्राओं को स्कूल में बंद कर घर चली गईं। कुछ देर बाद दोनों छात्राएं गेट पर पहुंचीं तो ताला देख रोने लगीं। अभिभावक स्कूल पहुंचे तो दोनों रोती मिलीं। जीजीआईसी में दोपहर करीब तीन बजे छुट्टी के बाद प्रभारी प्रधानाचार्या ममता वर्मा दूसरे शिक्षकों के साथ स्कूल के चैनल में ताला लगवा घर चली गई। एक कमरे में साथ बैठीं कक्षा 9 की दिव्यांग समेत दो छात्राएं अंदर ही छूट गई। कुछ देर बाद दोनों छात्राएं बाहर आई तो गेट पर ताला पड़ा था। तो उन्होंने चिल्लाकर लोगों से मदद मांगी, पर कोई नहीं आया।


रोज के समय से करीब आधा घंटा बाद भी छात्राओं के घर न पहुंचने पर अभिभावक स्कूल पहुंचे। डीआईओएस को फोन कर सूचना दी प्रभारी प्रधानाचार्या को फोन कर तत्काल छात्राओं को निकालने के निर्देश दिए। करीब एक घंटा बाद ताला खुलने पर दोनों बाहर आई। डीआईओएस ने जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी बनाई है। प्रधानाचार्या से भी रिपोर्ट मांगी है।


छात्राओं के स्कूल में बंद होने की सूचना पर तुरंत प्रधानाचार्या को भेज चैनल खुलवाया। छात्राओं को अभिभावकों के सुपुर्द कर दिया गया है। जांच के लिए कमेटी व प्रधानाचार्या से रिपोर्ट मांगी गई है। गुरुवार को जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। राकेश कुमार, डीआईओएस

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more