हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

09 November 2023

पारस्परिक स्थानांतरण मिला नहीं, पदोन्नति पर भी संशय


प्रयागराज : बेसिक शिक्षा परिषद पारस्परिक अंतरजपदीय व पारस्परिक अंतः जनदीय जोड़ा (पेयर) बनाए शिक्षक-शिक्षिकाओं का स्थानांतरण नहीं कर सका है और अब पदोन्नति की प्रक्रिया में वरिष्ठता सूची पर भी प्रश्न उठ गए हैं। कई जिलों में शिक्षक व शिक्षिकाएं वरिष्ठता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाकर धरने पर बैठे हैं। मांग है कि गड़बड़ी ठीक कर वरिष्ठता सूची बनाई जाए। ऐसे में आठ नवंबर को पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण किए जाने पर संशय है।

परिषद सचिव प्रताप सिंह बघेल ने पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए आठ नवंबर समय सीमा तय की है। इसके लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं की अंतिम वरिष्ठता सूची तैयार कराई गई। कुछ जिलों की वरिष्ठता सूची अपलोड नहीं होने से शिक्षक शिक्षिकाओं में नाराजगी है, साथ ही कुछ जिलों की वरिष्ठता सूची में गड़बड़ी सामने आई है। देवरिया के बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों
को सात नवंबर को पत्र लिखकर बताया है कि 30 अक्टूबर तक अंतिम ज्येष्ठता सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब तक सूचना अप्राप्त है। ऐसे में संशोधित प्रारूप पर तत्काल सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि अधिकांश जनपदों में शिक्षकों की ज्येष्ठता सूची में विसंगति है तथा कई जनपदों की सूची ही अपलोड नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी शिक्षकों की समस्याओं का निदान करने के बजाय और उलझा रहे हैं। यही कारण है कि कई वर्षों से न तो पदोन्नति हुई और न ही शिक्षकों का जनपद के अंदर पारस्परिक स्थानांतरण हुआ ।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more