हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

09 November 2023

NPS घोटाले की होगी उच्चस्तरीय जांच, समिति गठित




प्रयागराज। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सैकड़ों शिक्षकों-कर्मचारियों की पेंशन की रकम निजी कंपनियों में निवेशित करने के मामले में उच्च स्तरीय जांच होगी। आपके अपने समाचार पत्र ‘हिन्दुस्तान’ में 24 अक्तूबर को घोटाले का खुलासा प्रकाशित होने पर अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव को जांच के आदेश दिए हैं। पहले मंडलीय उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) आरएन विश्वकर्मा और डीआईओएस कार्यालय की वित्त एवं लेखाधिकारी से जांच सौंपी गई थी। लेकिन अब शिक्षा निदेशालय के अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक सुरेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की गई है। उप शिक्षा निदेशक मुख्यालय रामचेत सदस्य सचिव हैं और वित्त नियंत्रक पवन कुमार को सदस्य नामित किया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more