हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

26 December 2023

20,752 शिक्षकों की जल्द पूरी हो सकती है मुराद, अंत: जनपदीय स्थानान्तरण को मिल सकता है ग्रीन सिग्नल


जिले के अंदर पारस्परिक स्थानांतरण के लिए तालमेल (जोड़ा) बनाए बेसिक शिक्षा परिषद के 20,752 शिक्षक रिलीविंग आदेश न कर पदोन्नति देने के लिए परिषद सचिव प्रताप सिंह बघेल के किए जा रहे आदेश का विरोध कर रहे हैं. शिक्षकों की मांग है कि पहले पारस्परिक स्थानांतरण के तहत रिलीविंग आदेश जारी किया जाए, उसके बाद पदोन्नति की कार्यवाही की जाए, जिससे पारस्परिक स्थानांतरण के लिए बनाया गया तालमेल टूटने न पाए, पहले पदोन्नति देने का विरोध कर रहे शिक्षकों को परिषद सचिव ने रिलीविंग आदेश जल्द जारी करने का आश्वासन दिया है.



पहले जिले में पूरी हो ट्रांसफर प्रक्रिया

पहले रिलीविंग आदेश उसके बाद पदोन्नति की मांग को लेकर शिक्षक उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा डा. एमकेएस सुंदरम से पहले मिल चुके है. उन्होंने मांग पूरी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन उसी बीच परिषद सचिव ने पदोन्नति की कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे शिक्षकों में नाराजगी बढ़ गई. उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के नेतृत्व में शिक्षकों ने रविवार को लखनऊ में बैठक कर जिले के अंदर पारस्परिक स्थानांतरण के लिए रिलीविंग आदेश जारी करने की मांग बुलंद की. प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि अपनी मांगों के संबंध में बुधवार को शिक्षको का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा से मिलेगा. साथ ही यह भी बताया कि इधर, परिषद सचिव ने जल्द पारस्परिक स्थानांतरण के लिए रिलीविंग आदेश जारी करने का आश्वासन दिया है. अगर पहले पदोन्नति दी गई तो पारस्परिक स्थानांतरण के लिए बनवाया गया तालमेल टूट जाने से स्थानांतरण पाने की शिक्षको की उम्मीद टूट जाएगी.

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more