हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

30 December 2023

अब केंद्र दिव्यांग कर्मचारियों को देगा पदोन्नति में आरक्षण



केंद्र ने बड़ा कदम उठाते हुए 40 प्रतिशत अथवा उससे अधिक विकलांगता (दिव्यांगजन) वाले कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण देने का निर्णय लिया है। कार्मिक मंत्रालय ने आदेश जारी कर कहा कि पात्र कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए 30 जून 2016 से 'नोशनल आधार' पर विचार किया जाएगा।


केंद्र सरकार के सभी विभागों के सचिवों को जारी आदेश में कहा गया है कि केंद्र सरकार के पदों और सेवाओं में दिव्यांग कर्मचारियों को 30 जून 2016 से नोशनल आधार पर समूह 'ए' के सबसे निचले पद तक पदोन्नति में आरक्षण देने पर विचार किया जाएगा। कार्मिक मंत्रालय ने अतिरिक्त पदों (विशिष्ट अवधि के लिए विशेष परिस्थितियों में बनाए गए स्थायी पद) के निर्माण का भी सुझाव दिया है। इससे विभिन्न ग्रेडों में अधिकारियों की परस्पर वरिष्ठता प्रभावित नहीं होगी और प्रशासनिक असुविधा से बचा जा सकेगा। आदेश में सभी मंत्रालयों और विभागों को अतिरिक्त पदों की आवश्यकता का पता लगाने और कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के माध्यम से व्यय विभाग को पदों के निर्माण का प्रस्ताव सौंपने की सलाह दी गई है।

• कार्मिक मंत्रालय ने केंद्रीय विभागों के सचिवों को जारी किया आदेश

• 30 जून 2016 को नोशनल आधार बनाकर दी जाएगी पदोन्नति

क्या है नोशनल पदोन्नति
नोशनल पदोन्नति पुरानी तिथि में की जाती है लेकिन इसका वित्तीय लाभ पद ग्रहण करने वाली तिथि से मिलता है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more