हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

30 December 2023

शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल जारी

लखनऊ। नियुक्ति की मांग को लेकर 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। इस भीषण ठंड में ईको गार्डन गेट पर बैठे शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखने की मांग कर रहे हैं।



शुक्रवार को बृजभान, इन्द्रसेन पटेल, कुलदीप, हर्ष पटेल व आशीष गुप्ता भूख हड़ताल पर बैठे। वहीं, गुरुवार रात भूख हड़ताल पर एक महिला समेत दो लोगों को कमजोरी महसूस होने पर ग्लूकोज चढ़ाया गया। अभ्यर्थियों ने बताया कि लिस्ट जारी हुए दो वर्ष पूरे होने को हैं लेकिन अधिकारियों की मनमानी के कारण नियुक्ति नहीं हुई।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more