UpdateMarts•Com
Follow Channel

14 January 2024

69000 शिक्षक भर्ती: नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सीएम आवास के सामने किया प्रदर्शन, पुलिस ने हटाया



6800 अभ्यर्थियों की सूची में नियुक्ति की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को सीएम आवास के सामने प्रदर्शन किया। वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की मांग पर अड़े रहे।

69000 शिक्षक भर्ती में 6800 अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई थी। इस सूची के अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं मिल पा रही है। इसके लिए वह लंबे समय से ईको गार्डेन में धरने पर बैठे हैं।

इसी क्रम में शनिवार सुबह काफी संख्या में अभ्यर्थी सीएम आवास के सामने धरने पर बैठ गए। पहले पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की और बाद में जबरदस्ती बस में भरकर ईको गार्डेन भेज दिया। जबकि इनका नेतृत्व कर रहे विजय यादव समेत पांच युवाओं का प्रतिनिधिमंडल सीएम आवास पर बैठा रहा। यह लोग सीएम से मिलने की मांग पर अड़े हैं।


उनका कहना है कि एक बार सीएम से मुलाकात हो जाए ताकि आगे के निर्णय से अवगत हो सके। बता दें कि यह अभ्यर्थी कई बार मुख्यमंत्री और बेसिक शिक्षा मंत्रीके आवास का घेराव कर चुके हैं।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more