UpdateMarts•Com
Follow Channel

14 January 2024

परस्पर तबादले के लिए कड़ाके की ठंड में रात भर डटे रहे शिक्षक, बेसिक विद्यालयों में एक से दूसरे जिले में तबादले का मामला


लखनऊ। बेसिक विद्यालयों के एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले के लिए शिक्षक बीती पूरी रात कड़ाके की ठंड में भी बेसिक शिक्षा निदेशालय पर डटे रहे। वहीं शिक्षकों का एक दल शनिवार सुबह फिर से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह से मिला। हालांकि देर शाम तक कोई आश्वासन न मिलने पर शिक्षक लगातार धरने पर बैठे हैं।


विभाग की ओर से पूर्व में जारी आदेश के बाद अचानक न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले रोक दिए गए हैं। इससे नाराज शिक्षक पिछले तीन दिन से आंदोलनरत हैं। इसके लिए काफी संख्या में शिक्षक राजधानी स्थित बेसिक शिक्षा निदेशालय पर धरने पर बैठे हैं। इसमें महिला शिक्षक भी छोटे-छोटे बच्चों के साथ डटी हुई हैं।


बीती पूरी रात शिक्षक धरना स्थल पर डटे रहे। शिक्षकों ने मांग की कि परस्पर तवादले की जो प्रक्रिया जून 2023 में होनी थी, उसे इस जाड़े की छुट्टी में भी पूरा नहीं किया जा रहा है। अचानक इसे भी रोक दिया गया है। इसके लिए वह इस भयंकर सर्दी में भी याचना कार्यक्रम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनका तबादला आदेश नहीं जारी होता वह धरना जारी रखेंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more