हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

14 January 2024

तबादले को लेकर शिक्षकों का धरना


लखनऊ। बड़ी संख्या में जिले के बाहर पारस्परिक स्थानान्तरण चाहने वाले शिक्षकों ने निदेशालय पर धरना दिया। शिक्षक तीनदिन से दिन रात शिक्षा निदेशालय में डटे हुए हैं और अधिकारियों से अपनी रिलीविंग की मांग कर रहे हैं।


शिक्षकों की मांग है कि अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण की जो प्रक्रिया जून 2023 में सम्पन्न होनी थी उसे इस शीतावकाश में पूर्ण किया जाना चाहिए। शिक्षकों ने कहा कि यह याचना कार्यक्रम पिछले तीन दिन से दिन रात निदेशालय में अनवरत जारी है। इस सम्बंध में तीन दिनों में महानिदेशक बेसिक शिक्षा, सचिव बेसिक शिक्षा, डिप्टी सीएम केशव मौर्या एवं बृजेश पाठक, बेसिक शिक्षा मंत्री आदि से वार्ता करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more