हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 February 2024

16, 169 विद्यालय बने निपुण, सम्मानित होंगे शिक्षक


, लखनऊ : परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों को भाषा व गणित में दक्ष बनाने के लिए निपुण भारत अभियान चलाया जा रहा है। दिसंबर, 2023 में परिषदीय स्कूलों में किए गए मूल्यांकन के आधार पर 16,169 विद्यालयों को निपुण घोषित किया गया है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) में डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) के प्रशिक्षुओं के माध्यम से यह सर्वे कराया गया था। अब इसका परिणाम घोषित कर दिया गया है। इन विद्यालयों के
शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि डीएम व मुख्य विकास अधिकारी इन शिक्षकों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित करेंगे। विद्यार्थियों को निपुण बनाने में इन विद्यालयों के शिक्षकों ने जो नव प्रयोग किए हैं, उन्हें दूसरे विद्यालयों में भी लागू किया जाएगा। वर्ष 2026 तक सभी स्कूलों को निपुण बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समय- समय पर स्कूलों का मूल्यांकन कराया जा रहा है। एक-एक विद्यार्थी से भाषा व गणित का टेस्ट लिया जा रहा है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more