हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

28 February 2024

विभागीय कार्य हेतु सीयूजी सिम व डाटा उपलब्ध कराए सरकार : पवन वर्मा


मसौली, बाराबंकी (राम सरन मौर्या)। मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद बाराबंकी के तत्वाधान में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय को एक ज्ञापन सौंपा गया। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा ने बीएसए से वार्ता के दौरान कहा कि शिक्षकों को टैबलेट हेतु सिम एवं डाटा उपलब्ध कराया जाए। जिससे विद्यालयों की छात्र उपस्थिति एवं एमडीएम ऑनलाइन हो सके।
जब तक डाटा एवं सिम उपलब्ध नहीं कराएगा तब तक विद्यालयी कार्य ऑनलाइन हो पाना संभव नहीं है। माह जुलाई 2023 एवं माह जनवरी 2024 में चयन वेतनमान की अवशेष प्रत्यावलियों को शीघ्र निस्तारण किया जाए एवं  जीपीएफ पासबुक ऑनलाइन की करने सहित अन्य शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर संगठन से जिला उपाध्यक्ष मुमताज अहमद, राजकुमार, ब्लाक सिद्धौर अध्यक्ष जंग बहादुर वर्मा, मंत्री मसौली जमाल अहमद, उषा देवी, श्वेता के साथ अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more