हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 March 2024

विद्यालय में लाठी डंडों एवं कुर्सियों से मारपीट के मामले में शिक्षकों के खिलाफ विभागीय शिकंजा कसा


विजयीपुर, । विद्यालय में लाठी डंडों एवं कुर्सियों से मारपीट के मामले में शिक्षकों के खिलाफ विभागीय शिकंजा कसता जा रहा है। मंगलवार को बीईओ मामले की जांच के लिए विद्यालय पहुंचे। उन्होंने रसोइयां, बच्चे और शिक्षकों के बयान दर्ज किए। वह जल्द जांच रिपोर्ट बीएसए को सौंपेंगे। बीएसए ने विद्यालय में विवाद करने वाले शिक्षक व शिक्षामित्र के खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए हैं।


बता दें कि बीते गुरुवार क्षेत्र के
कम्पोजिट विद्यालय सूदनपुर में शिक्षामित्र और इंचार्ज प्रधानाचार्य के बीच जमकर मारपीट हुई थी। लाठी डंडों के साथ मारपीट में कुर्सियां भी टूट गई थी। एक पक्ष ने कई लोगों को बुलाकर विद्यालय में मारपीट कर तांडव मचाया था। पुलिस ने दोनों पक्षों से बलवा का केस दर्ज किया था। मंगलवार बीईओ रजनीश श्रीवास्तव जांच करने पहुंचे। जहां कक्षा में मौजूद बच्चों रसोईया व अन्य शिक्षकों से मामले में बयान दर्ज किया। बीएसए पंकज यादव ने बताया कि जांच रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलते ही दोषी शिक्षक निलंबित किया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more