13 March 2024

राज्यकर्मियों को तोहफा: महंगाई भत्ता चार फीसदी बढ़ा


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंगाई भत्ते में चार फीसदी वृद्धि पर सहमति देकर 16 लाख राज्यकर्मियों को होली का तोहफा दिया है। इस बढ़ोतरी के बाद राज्य कर्मचारियों को अब 46 की बजाय 50 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। यह आदेश एक जनवरी 2024 से प्रभावी होगा।

इन्हें मिलेगा डीए वृद्धि का लाभ: अपर मुख्य सचिव वित्त दीपक कुमार ने महंगाई भत्ते में वृद्धि का आदेश मंगलवार को जारी किया। इस वृद्धि का लाभ राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित व पूर्णकालिक कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों और यूजीसी वेतनमान में पदधारकों को मिलेगा। अप्रैल माह से हर माह महंगाई भत्ते के भुगतान पर सरकार के खजाने पर 215 करोड़ रुपये का भार आएगा। मार्च का व्ययभार 473 करोड़ आएगा। बताया जाता है कि सरकार जल्द ही पेंशनरों की महंगाई राहत में चार फीसदी वृद्धि का आदेश जारी करेगी। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more