हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

21 May 2024

अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्रवाई न होने से महानिदेशक खफा


। बेसिक शिक्षा विभाग की सख्ती के बाद भी बिना कारण व सूचना के - अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर बीएसए मेहरबान हैं। फरवरी, मार्च, अप्रैल में हुए - निरीक्षण में अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्रवाई न होने पर निदेशालय ने नाराजगी जताई है। इन तीन महीनों में अनुपस्थित 32 फीसदी शिक्षकों पर अब तक कार्रवाई नहीं


की गई है। महानिदेशक ने कहा कि इस मामले में लापरवाही करने वाले बीएसए का भी उत्तरदायित्व तय कर कार्रवाई की जाएगी।

निदेशालय ने कहा है कि फरवरी में 7225, मार्च में 5725, अप्रैल में 7887 शिक्षक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले हैं, किंतु कई जिलों से अनुपस्थित शिक्षकों

पर कार्रवाई कर निदेशालय को सूचित नहीं किया गया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने कहा है कि यह स्थिति स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने संबंधित बीएसए को आवश्यक कार्रवाई कर 24 मई तक अवगत कराने को कहा है। उन्होंने कहा है कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि जिन-जिन शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उसका विवरण मानव संपदा पोर्टल पर सर्विस बुक में भी अवश्य दर्ज किया जाए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more