हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 June 2024

शिक्षकों की अटेंडेंस से छेड़छाड़ का आरोपी बीईओ निलंबित


आजमगढ़। बेसिक शिक्षा निदेशक ने सरकारी कर्मचारी सेवा आचरण नियमावली के विरुद्ध आचरण करने पर बीईओ रविशंकर यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.



उन्हें मंडल सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक ) के कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। बीईओ पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय महराजगंज के शिक्षकों ने मनमानी करने का आरोप लगाया था। शिक्षकों आरोप है कि बीईओ रविशंकर यादव द्वारा जांच के नाम पर आए दिन स्कूल में आते हैं। उपस्थित होने के बाद भी शिक्षकों को अनुपस्थित कर देते हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए बेसिक शिक्षा निदेशक ने बीईओ तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more