हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 June 2024

संस्कृत विवि के कॉलेजों के शिक्षकों के बारे में जानकारी होगी ऑनलाइन



वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध स्ववित्तपोषित कॉलेजों के प्राचार्यों और शिक्षकों के बारे में अब ऑनलाइन जानकारी मिल जाएगी। शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालय से पद, योग्यता, शैक्षणिक विवरण आदि से जुड़ी जानकारी मांगी है। 



इसके बाद कॉलेजों से जुड़ी हर जानकारी ऑनलाइन हो जाएगी। विश्वविद्यालय से संबद्ध यूपी और देश के अन्य राज्यों में 500 से अधिक कॉलेज संचालित हैं। इसमें बड़ी संख्या में स्ववित्तपोषित कॉलेज हैं। अब शिक्षा निदेशक ने संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलसचिव से स्ववित्तपोषित/प्रबंधकीय कोटे के तहत प्राचार्यों, शिक्षकों का सेवा विवरण मांगा है। इसमें पदनाम, वेतन, कार्यभारण ग्रहण करने की तिथि आदि शामिल हैं। इधर विश्वविद्यालय के कुलसचिव राकेश कुमार ने सभी प्राचार्यों से जल्द जानकारी मांगी है। इसके बाद कोई कॉलेजों से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more