08 June 2024

अध्यापिका पूनम गुप्ता ने जीता गोल्ड और कांस्य पदक


उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के बेसिक शिक्षा विभाग की अध्यापिका पूनम गुप्ता ने पहले अन्तर्राष्ट्रीय इन्विटेशन मास्टर्स एथलेटिक्स भारत प्रतियोगिता 2024 अयोध्या में 10000 मी रेस 1.05.10 में गोल्ड, 5000 मी रेस 30.10.19 में कांस्य पदक जीता। उसके अलावा 400 मी रेस 1.49.40 में चौथे स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता में श्रीलंका, बांग्लादेश के अलावा भारत के 16 राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। पूनम ने बताया की 400मी रेस और 5000मी रेस में बहुत कड़ा कंपटीशन था। 








5000मी रेस में पूनम की एक हिट कम जोड़ी गई थी जिसकी वजह से तीसरा स्थान केरला की खिलाड़ी को मिल गया था पर पूनम ने आप हिट को प्रोटेस्ट किया जांच करने पर रिपोर्ट आई की पूनम गुप्ता की एक हिट काउंट ही नहीं की गई थी जिसके वजह से रिजल्ट प्रभावित हो गया था। जांच के बाद निर्णायको ने पूनम को तीसरे स्थान का विजेता घोषित किया। पूनम ने बताया की सभी दौड़ 43 से 46 डिग्री तापमान में लगभग दोपहर में थोड़ी अव्यवशा के साथ शुरू की गई थी जिसकी वजह से दौड़ने वाले सभी खिलाड़ियों का बुरा हाल था। 




पूनम ने बताया की उनको बिलकुल भी अंदाजा नहीं था की इतने तापमान में दौड़ना पड़ेगा।इसकी वजह से उनके रनिंग टाइम पर बहुत प्रभाव पड़ा।साथ ही बेसिक में अध्यापक के पद पर कार्य करते हुए उन्हें अभ्यास का पर्याप्त समय नहीं मिल पाता। विभाग की तरफ से भी अभ्यास के लिए कोई विशेष सहयोग नही मिलता।अध्यापिका और घर की जिम्मेदारी निभाने के बाद वह देर रात वह अपने घर के पास बक्शी बांध पर ही रनिंग करती है। जबकि रनिंग का सबसे अच्छा समय सुबह का होता है।




पूनम का कहना है अगर उन्हें अभ्यास के लिए सही समय मिल जाए तो वो इससे भी बेहतर परिणाम दे सकती है। फिलहाल वो अपनी कामयाबी का सारा श्रेय अपने पति सुभाष और अपनी मां को देती है। उनकी इस नई उपलब्धि पर बधाई देने वालो का सिलसिला जारी है। एक बार फिर इस अध्यापिका ने अपने विभाग और जनपद और प्रदेश का नाम रौशन किया