हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

08 June 2024

शिक्षकों और कर्मचारियों के प्रमोशन में चल-अचल संपत्ति बनी रोड़ा


प्रतापगढ़। कर्मचारियों के प्रमोशन में चल-अचल संपत्ति का ब्योरा रोड़ा बन गई है। विभिन्न विभागों में कर्मचारियों के प्रमोशन की सूची तैयार हो रही थी, मगर शासन का नया आदेश अब उनके लिए परेशानी का सबब बन गया है। नए आदेश में कहा गया है कि जिन कर्मचारियों के अपने चल-अचल संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है, उन्हें प्रमोशन नहीं दिया जाएगा।

जिले में माध्यमिक, बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की संख्या करीब 17,300 है। अभी करीब 12,125
शिक्षकों और कर्मचारियों ने अभी तक चल-अचल संपत्ति का विवरण नहीं दिया है। शासन ने कर्मचारियों के पास कितनी चल-अचल संपत्ति है। इसका ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर फीड कराने को कहा था।

इसके पीछे शासन की मंशा यह थी कि अगर किसी कर्मचारी या शिक्षक का नाम घोटाला या घपलेबाजी प्रकरण में आता है, तो उसकी संपत्ति की आसानी से जांच हो पाएगी। जिले के अफसरों ने चल-अचल संपत्ति का ब्योरा तो फीड करा दिया, मगर कर्मचारी बाकि हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more