हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

08 June 2024

69000 सहायक शिक्षक भर्ती के दौरान आरक्षण के नियमों में गड़बड़ी का लगाया आरोप, पिछड़ा दलित संयुक्त मोर्चा ने बनाई आंदोलन की रणनीति


प्रयागराज। 69000 सहायक शिक्षक भर्ती के दौरान आरक्षण के नियमों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को पिछड़ा दलित संयुक्त मोर्चा की चंद्रशेखर आजाद पार्क में बैठक हुई। बैठक में उन्होंने आंदोलन की रणनीति बनाई।


पिछड़ा दलित संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कश्यप और प्रदेश संरक्षक भास्कर सिंह ने कहा कि 69000 सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण नियमावली का उल्लंघन किया गया था। आरोप है कि ओबीसी वर्ग को 27 की जगह 3.86 प्रतिशत और एससी वर्ग को 21 की जगह 16.2 प्रतिशत आरक्षण दिया गया था।

बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भर्ती की नियमावली के विरुद्ध ऐसा काम किया था। आरक्षण में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। इससे अभ्यर्थियों में
आक्रोश है। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ लखनऊ में आंदोलन किया जाएगा। संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश चौधरी ने कहा कि भर्ती में गड़बड़ी से आरक्षण वर्ग के अभ्यर्थियों ने भाजपा को वोट नहीं दिया।

प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी राजन जायसवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार इसमें न्याय करे। महिला सभा की प्रदेश प्रवक्ता पूनम यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को इस भर्ती में स्पेशल अपील के तहत याची लाभ देकर निस्तारण कर देना चाहिए। बैठक में दीपिका राजपूत, मालू सिंह चौधरी, संदीप सिंह, विकास, नरेश कुमार, रामविलास यादव, रवि निषाद, पुष्पेंद्र सिंह जेलर आदि थे

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more