08 June 2024

कॉपीकांड बना आयोग के गले की फांस, सरकार ने इस भर्ती में बदल दिए थे नियम


समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ एआरओ) 2023 की प्रारंभिक परीक्षा के पेपर लीक के बाद अब उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज जूनियर डिवीजन (पीसीएस-जे) भर्ती 2022 की मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थी की हैंडराइटिंग बदलने का आरोप उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के गले की फांस बन गया है।


इन दोनों प्रकरणों की वजह से प्रदेश में 2017 में सरकार बदलने के बाद से नियमित भर्तियां कर रहे आयोग की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया है।

सरकार ने इस भर्ती में बदल दिए थे नियम

पीसीएस-जे 2022 में शासन ने महत्वपूर्ण बदलाव किए थे। अप्रैल 2022 में हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली 2022 को मंजूरी दी गई थी। अंग्रेजी भाषा के 200 अंकों के प्रश्नपत्र की बजाय अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं के 100-100 अंकों के प्रश्नपत्र पूछे गए थे।

पीसीएस-जे 2022 की मुख्य

परीक्षा में शामिल सभी 3019 अभ्यार्थियों की 10842 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के बाद ही तस्वीर साफ होगी कि कितने बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more