UpdateMarts•Com
Follow Channel

21 June 2024

कंप्यूटर के अतिथि प्रवक्ता की होगी भर्ती

प्रयागराज,  अटल आवासीय विद्यालय बेलहट, कोरांव में कंप्यूटर के अतिथि प्रवक्ता की भर्ती होनी है। इसके लिए मंडलायुक्त से अनुमोदन मिल चुका है। जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।



उपायुक्त श्रम राजेश मिश्र ने बताया कि आवेदक की आयु एक जुलाई 2024 को 50 वर्ष होनी चाहिए। स्नातक या पीजीडीसीए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से उत्तीर्ण होना चाहिए या कंप्यूटर ए लेवल कोर्स या कंप्यूटर साइंस में बीसीए, बीटेक, बीएससी पास होना चाहिए। इस अनिवार्य अर्हता के लिए 50 अंक निर्धारित किए गए हैं। जबकि वांछित योग्यता में किसी सरकारी या अर्द्धसरकारी संस्थान में पढ़ाने का अनुभव, किसी आवासीय विद्यालय में पढ़ाने का अनुभव, कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्किंग की जानकारी होनी चाहिए। आवेदन पांच जुलाई तक करना है। चयनित अभ्यर्थी को 34 हजार 125 रुपये प्रतिमाह भुगतान किया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more