हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

21 June 2024

पुरानी पेंशन के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे

 

बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के निर्देशन में पुरानी पेंशन बहाली एवं केन्द्र के समान प्रदेश में भी पेंशन मेमोरेंडम को जारी करने की मुख्यमंत्री से मांग शुक्रवार को प्रदेश के शिक्षक और कर्मचारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए करेंगे। 


संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी के एक्स पर पोस्ट को प्रदेश भर के शिक्षक व कर्मचारी दोपहर 12 से शाम चार बजे के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रीपोस्ट कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग करेंगे। संतोष तिवारी ने प्रदेश भर के शिक्षकों और कर्मचारियों से अपील की है कि एक्स पर रीपोस्ट कर इस अभियान को सफल बनाएं। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली के इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शालिनी मिश्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष दिलीप चौहान ने प्रदेश भर के शिक्षक कर्मचारियों से अपील की कि इस अभियान में जुड़कर अपनी बात को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का काम करें।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more