UpdateMarts•Com
Follow Channel

21 June 2024

फैसला: सीएसआईआर यूजीसी नेट स्थगित, 25 से शुरू होने वाली थी

 UGC NET की परीक्षा रद्द होने के बाद UGC CSIR NET का एग्जाम स्थगित कर दिया गया।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने शुक्रवार को संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी-नेट परीक्षा जून 2024 को स्थगित कर दिया। यह परीक्षा 25 जून से 27 जून के बीच आयोजित होने वाली थी।

एनटीए की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अपरिहार्य परिस्थितियों के साथ-साथ लॉजिस्टिक मुद्दों के कारण परीक्षा स्थगित की जा रही है। इस परीक्षा के आयोजन के लिए संशोधित कार्यक्रम की घोषणा बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।

सीएसआईआर-यूजीसी-नेट परीक्षा साल में दो बार- जून और दिसंबर में पांच विषयों में आयोजित की जाती है, जिसमें रासायनिक विज्ञान, पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान, जीवन विज्ञान, गणितीय विज्ञान और भौतिक विज्ञान शामिल हैं।

यह परीक्षा आईआईटी और भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) सहित इन विषयों में पीएचडी पाठ्यक्रम प्रदान करने वाले सभी प्रमुख संस्थानों में प्रवेश के लिए स्वीकार की जाती है। पिछले साल 1.75 लाख से अधिक छात्र परीक्षा के दिसंबर संस्करण में उपस्थित हुए थे। इस साल दो लाख से अधिक छात्रों ने इसके लिए पंजीकरण कराया है।

19 को रद्द हुई थी यूजीसी-नेट परीक्षा शिक्षा मंत्रालय ने 19 जून को यूजीसी-नेट को रद्द करने का ऐलान किया था। परीक्षा आयोजित होने के एक दिन बाद ही सरकार ने परीक्षा रद्द करने का एलान कर चौंका दिया था। नीट की मेडिकल एंट्रेस परीक्षा पहले ही सवालों के घेरे में है और फिलहाल सुप्रीम कोर्ट इसकी समीक्षा कर रहा है।

सहायक प्रोफेसर के लिए परीक्षा
संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी-नेट परीक्षा के तहत भारतीय नागरिकों को यूजीसी द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) और लेक्चरशिप/सहायक प्रोफेसर के लिए पात्रता दी जाती है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more