हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

21 June 2024

छात्र संख्या में गिरावट 182 प्रधानाध्यापकों से जवाब-तलब



मंझनपुर। शासन की ओर से एक तरफ परिषदीय स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ जिले के 182 स्कूलों में अप्रत्याशित रूप से छात्र संख्या में गिरावट आई है। 182 विद्यालय ऐसे चिह्नित हुए हैं, जिनके यहां पिछले सत्र की अपेक्षा 50 से ज्यादा छात्र कम हो गए हैं। इन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है।

जिले भर में 1092 परिषदीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इन स्कूलों में नए छात्रों के नामांकन के लिए बेसिक शिक्षा विभाग अभियान चला रहा है। 10 प्रतिशत छात्र संख्या बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शिक्षकों को घर-घर जाकर बच्चों के स्कूल में दाखिला कराने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करने के निर्देश हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more