UpdateMarts•Com
Follow Channel

14 June 2024

अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण FAQ: सवाल और उनके जवाब


*अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण FAQ*



👉 *प्रश्न-सचिव महोदय के 11 जून 2024 के आदेश के अनुसार क्या इस प्रक्रिया में अंतर्जनपदीय सामान्य ट्रांसफर के लिए भी आवेदन कर सकते हैं?*

उत्तर- नहीं
👉 *प्रश्न-क्या नए शिक्षक साथी भी अंतर्जनपदीय म्यूच्यूअल ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं??*
👉 उत्तर-नहीं

👉 *प्रश्न- सचिव महोदय के 11 जून 2024 के आदेश की अनुसार अभी जो पोर्टल खोला जा रहा है ,वह किसके लिए है???*
👉 उत्तर- अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण में अभी तक उन लोगों का रजिस्ट्रेशन,सत्यापन और पेयरिंग हो चुकी है ,जिन्होंने पूर्व में अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण का लाभ कभी नहीं लिया है...
*जिन लोगों ने इस प्रक्रिया में पूर्व में रजिस्ट्रेशन तो कर लिया था ,लेकिन एक बार पहले भी अंतर्जनपदीय स्थानांतरण का लाभ लेने की वजह से सम्बंधित जिले के BSA महोदय द्वारा उनके आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए थे,ऐसे सभी साथी माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में सचिव महोदय द्वारा जारी दिशा निर्देशों के तहत पुनः जोड़े बनायेंगे ,उनके आवेदन रिसेट करने के लिए BSA को निर्देश दिए गए हैं..👇*

■ 12 जून को 2nd टाइम म्यूच्यूअल ट्रांसफर वाले ऐसे आवेदक जिनका रजिस्ट्रेशन तो हो चुका था ,लेकिन उनके रजिस्ट्रेशन रिजेक्ट कर दिए गए थे ,उनके ऑनलाइन आवेदन सम्बंधित जिले के BSA द्वारा रिसेट किये जायेंगे।
■ 13-14 जून को इन 2ND टाइम अंतर्जनपदीय म्यूच्यूअल ट्रांसफर चाहने वालों के दस्तावेज(पत्राजात) BSA कार्यालय में जमा किये जायेंगे और उनका BSA कार्यालय द्वारा सत्यापन किया जाएगा।
■ 15-18 जून तक परस्पर OTP शेयरिंग करके इनकी पेयरिंग होगी।
■ *19 जून 2024 को अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण में आवेदक ऐसे सभी शिक्षक जिनकी पेयरिंग हो चुकी है ,उन सभी को वर्तमान जनपद से नए जनपद के लिए रिलीव कर दिया जाएगा।*

नोट- एक बार यदि OTP शेयरिंग हो गयी और आपने शपथ पत्र सहित फ़ाइल जमा कर दी तो आप म्यूच्यूअल ट्रांसफर लेने से इंकार नहीं कर सकते।
*धोखा देने के आदत तो शिक्षकों को त्याग देनी चाहिए।*

*सबसे विशेष बात यह सभी प्रक्रिया इस समय 2nd टाइम इंटरडिस्ट्रिक्ट म्यूच्यूअल ट्रांसफर वालों के लिए है। जिन्होंने पहली बार अंतर्जनपदीय म्यूच्यूअल ट्रांसफर के लिए पेयरिंग कर ली थी और फ़ाइल भी जनवरी 2024 में जमा कर दी थी ,वे तनावमुक्त रहें और 18 जून को अपने सैलरी वाले bank से NOC बनवा लें और 19 को तनावमुक्त होकर वर्तमान जनपद से रिलीव हों।*


आपका साथी
निर्भय सिंह
बाराबंकी

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more