हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 July 2024

शिक्षा सप्ताह 22 से 28 तक



लखनऊ। खेलों के माध्यम से बच्चों में सीखने की संस्कृति को विकसित करने के लिए योगी सरकार ने अनूठी पहल की है। इसके तहत परिषदीय स्कूलों में 'शिक्षा सप्ताह' मनाया जा रहा है। जिसके माध्यम सेपरिषदीय स्कूली बच्चों के भविष्य को निखारने की कोशिश की जा रही है।


22 से 28 जुलाई तक चलने वाले शिक्षा सप्ताह के पहले दिन बच्चों को जहां लूडो का एक अलग संस्करण तैयार करने का सबक मिला वहीं, उन्हें खिलौने बनाने के गुर भी सिखाये गये। कपड़ों और कचरे की सामग्रियों से कठपुतलियां तैयार करने का हुनर भी उन्हें सिखाया गया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more