हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

07 July 2024

मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट 23 को


मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट 23 को
नई दिल्ली,। संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा। 23 जुलाई को संसद में आम बजट पेश किया जाएगा।

यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट होगा, जिसमें सरकार के अगले पांच साल की प्राथमिकताओं की झलक देखने को मिलेगी। संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने शनिवार को बताया कि 18वीं लोकसभा का पहला बजट सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा।


राष्ट्रपति ने बैठक बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को बजट पेश करेंगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सरकार की अनुशंसा पर बजट सत्र 2024 के लिए 22 जुलाई से 12 अगस्त तक संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए विशेष घोषणाएं संभव राष्ट्रपति ने संसद की संयुक्त बैठक में अपने संबोधन में कहा था कि बजट में प्रमुख सामाजिक और आर्थिक फैसले लिए जाने की उम्मीद है। चूंकि, इस बार केंद्र में गठबंधन वाली सरकार है। ऐसे में बजट में सहयोगी दलों की सत्ता वाले राज्यों खासकर बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए खास घोषणाएं भी हो सकती हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more