Ballia News : उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ ने डिजिटलाइजेशन का पुरजोर विरोध किया है। इस मुद्दे पर रणनीति तैयार करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्या द्वारा 7 जुलाई को 10 बजे प्रदेश के सभी मंडल, जनपद और ब्लॉक इकाई के साथ महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है।
बलिया की जिलाध्यक्ष अन्नू सिंह ने कहा है कि प्राथमिक विद्यालयों की भगौलिक तथा भौतिक स्थिति को नजर अंदाज कर शासन द्वारा बार बार डिजिटलाइजेशन का आदेश निर्गत किया जा रहा है। ऐसे आदेशों से शिक्षकों को अपनी जान जोखिम में डालते हुए अपनी नौकरी बचानी पड़ेगी। शिक्षक तनाव ग्रस्त होकर बच्चों को निपुण बनाने में अक्षम होंगे।

